revolution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
revolution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2009

द राईज़िंग युवा -Try

द राईज़िंग युवा  (Try), एक विचार जो आज से कई साल पहले (सन् 2002) के आस-पास एक व्यक्ति से शुरू हुआ था. तब इसके तहत जबलपुर के महाविद्यालयों के छात्र पदाधिकारियों को एकत्र करके जय घोष के साथ सबको ये बताना था कि युवा देश की तत्कालीन और समकालीन परिस्थितियों से अवगत हैं. इस हेतु वो समग्र रूप से प्रयास (Try) करने को तैयार हैं. इस हेतु हमारी सर्वप्रथम कोशिश ये होगी कि आम जनता को उनका हक़ मिले, साफ़ हवा, पानी और वो सबकुछ मिले जो मिलना चाहिए. अगर आम जनता की नैतिक पूर्तियों को भ्रष्टाचार बाधित करता है तो उसे उजागर करना भी हमारा दायित्व है. इसके लिये ज़रूरी है कि ज़मीने जोर से लेकर ऊपर तक के स्तर पर युवा शक्ति कार्य करे. समाज सेवा, पत्रकारिता, शासन-प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर युवा शक्ति अपने धैर्य, इमानदारी और जोश के साथ कार्य करे. हल्ला बोल!